पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- गांव रसयाखानपुर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिये जगह कम पड़ती जा रही है। अब तक कुल 24 डेंगू पीड़ित मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। वहीं गांव में फैली गंदगी की सफाई संतोषजनक न हो पाने से अभी भी हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। रसयाखानपुर में फैली बीमारी की चपेट में आकर अब तक नौ मरीजों की मौतें होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति पर असर है। सीएमओ स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में डेरा डाले हुए हैं। सरकारी अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिसमे 24 मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जगह कम पड़ती जा रही है। वही डेंगू पीड़ित मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले से ही 18 मरीज सरकारी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.