घाटशिला, दिसम्बर 15 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के कूचियाशोली मैदान में रसपाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांचवें वर्ष की रसपाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान कुल तीन मैच खेले गए।पहला मैच श्रीनिका एकादश और सोनू एकादश के बीच खेला गया। श्रीनिका एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बनाए। श्रीनिका एकादश के लिए कुंतन ग्वाला ने सर्वाधिक 23 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू एकादश ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 7.4 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया। सोनू एकादश की तरफ से डैनी ने मात्र 14 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली।रविवार का दूसरा मुक...