बलिया, फरवरी 20 -- बलिया। जन समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से 21 फरवरी यानि आज शनिवार को जिले सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। रसड़ा में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। समाधान दिवस के समापन के बाद जिलाधिकारी रसड़ा तहसील एवं ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। बता दें कि पहले बैरिया में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस और तहसील ब्लॉक का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित था। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.