लखनऊ, नवम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोंडा की मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) रश्मि वर्मा को हटा दिया गया है। उनकी जगह संतलाल पटेल को गोंडा का नया सीएमओ बनाया गया है। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के अधिकारी संतलाल अभी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। रश्मि वर्मा को शिकायतों के चलते हटाया गया है। नाराजगी के कारण बीते काफी समय से उन्हें हटाए जाने की चर्चाएं थीं। दरअसल बीते माह गोंडा के एक बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल में नवजात की मौत पर सीएमओ रश्मि वर्मा का विवादित वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो हंसते हुए यह कहते दिखाई दी थीं कि एक बच्चा मर गया तो उसके लिए सब आ गए. हजार जिंदा हैं तो वहां लड्डू...