नई दिल्ली, फरवरी 16 -- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इन्फ्लूएंसर ने बताया था कि स्टार कपल उदयपुर में शादी कर रहा है। लेकिन बाद में वो वीडियो गलत साबित हुई। अब दोनों एक्टर्स की शादी की डेट और गेस्ट को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। सोशल मीडिया पर वेडिंग कार्ड भी वायरल हो रहा है। इस कार्ड में विजय देवरकोंडा की तरफ से लिखा गया है कि वो और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को शादी कर रहे हैं। और 4 मार्च को दोनों की शादी का रिसेप्शन होगा।रश्मिका और विजय की शादी का कार्ड वायरल इस कार्ड के टॉप पर विजय देवरकोंडा का नाम और उनके साइन है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कार्ड नहीं बल्कि उनका लेटरहेड है। एक्टर ने अपनी शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए अपने खास लोगों को ये कार...