रांची, मई 9 -- रांची, संवाददाता। जन शिक्षण संस्थान ने शुक्रवार को विकास भारती परिसर में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सभी सदस्यों ने रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान रांची के निदेशक ने उनकी जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर एक बांग्लाकवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाट्यकार और चित्रकार तथा प्रथम एशियाई नोबेल पुरस्कार विजेता थे। इस अवसर पर उनके द्वारा लिखे गए गीत गाए गए। कार्यक्रम में निखिलेश मैती, सुदीप्ता सरकार, सुनील तिग्गा, भूषण कुमार, राखी भगत, बंधन हेंब्रम, ऊषा रिचर्ड तथा विकास भारती से सम्राट सेन गुप्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...