जमशेदपुर, मार्च 9 -- साकची स्थित रवींद्र भवन में शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं पर वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें टैगोर स्कूल ऑफ आर्ट की सोनारी, कदमा, टेल्को एवं बारीडीह शाखा के लगभग 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रवींद्रनाथ टैगोर की ऋतुराज वसंत पर आधारित रचनाओं पर संगीत एवं नृत्य का मंचन किया गया। सन्यासी जे जागिलो, ओ चांद तुमार दोला, लावण्य पूर्णो प्राण, फागुनेर नवीन आनन्दे, एकटुकु छोआ लागे, आज खेला भांगार खेला, गीत पर नृत्य का मंचन हुआ। टैगोर सोसाइटी के महासचिव आशीष चौधुरी ने बताया कि हर वर्ष वसंत उत्सव मनाया जाता है। जिस प्रकार वसंत के आगमन से प्रकृति का कण-कण नृत्य करता प्रतीत होता है, वैसे ही कविवर की रचना मनुष्य और प्रकृति का सामंजस्य रचती है। जीवन में जब वसंत आता है, तो प्रकृति के समान ही रोम-रोम नृत्य करने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.