देवघर, जुलाई 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी,राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी कुणाल सहरावत तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के सहमति उपरांत देवघर के छात्र नेता रवि वर्मा को देवघर जिला एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने रवि वर्मा के एनएसयूआई के प्रति सक्रियता एवं रुचि देखते हुए देवघर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में रवि वर्मा संताल परगना के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष थे एवं इसके पहले कार्यकारी अध्यक्ष और महासचिव रह चुके थे। इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई के संगठन को विस्तार करते हुए मजबूती प्रदान किया। नवनियुक्त एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी एवं प्रदेश अध्य...