धनबाद, फरवरी 7 -- महुदा, प्रतिनिधि। रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय, महुदा के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से सभी के आनंदमय जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वालों में संस्कृत शिक्षक अवधेश कुमार मिश्र, गणित शिक्षक मनोरंजन कुमार सराक, शिक्षकेतर कर्मचारी रामेश्वर महतो एवं मोतीलाल महतो शामिल हैं। समारोह में विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, ग्रैच्यूटी राशि व लेखनी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों के कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, इनके सराहनीय योगदान के बल पर ही विद्यालय फला-फूला और आगे बढ़ा है। विद्यालय के प्रशासक मधुसूदन महतो ने शिक्षकों एवं कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.