धनबाद, जनवरी 30 -- महुदा प्रतिनिधि । रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में वर्ग दशम के छात्र छात्राओ को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक मधुसूदन महतो ने प्री बोर्ड के परीक्षाफल की घोषणा की एवं विद्यार्थियों को परीक्षाफल पत्रक एवं लेखनी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महतो ने बच्चो को जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए अनुशासन एवं माता पिता और गुरुजनों की बातों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत करने पर ही कठिन लक्ष्य की प्राप्ति होती है। बेहतर परिणाम के लिए कठिन परिश्रम करना जरूरी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार महतो ने कहा कि स्वाध्याय नितांत जरूरी है। स्वाध्याय के बल पर ही जीवन पथ पर आगे बढ़कर कठिन लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। मौके पर राहुल कुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.