धनबाद, अगस्त 7 -- महुदा, प्रतिनिधि। रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा के प्रांगण में बुधवार को आयोजित एक समारोह में दिशोम गुरू शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक मधुसूदन महतो ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों ने राज्य के एक अनमोल रत्न को खो दिया है। झारखंड अलग राज्य बनाने में उनकी महत्ती भूमिका रही। शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो व कॉ एके राय ने झारखंड अलग राज्य के लिए जोरदार लड़ाई लड़ी। उन्होने नशा मुक्ति आंदोलन, सूदखोर व महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन किया और गरीबों, शोषितों, पीड़ितो की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया था। रवि महतो स्मारक शिक्षण संस्थान ग्रुप की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये मार्गों पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.