गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- गाजियाबाद। लोनी स्थित दिनेश राज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रवि ब्रदर क्लब ने एसबी यूथ को 29 रन से मात दी। मुकाबले में घातक गेंदबाजी करने के लिए सूर्य प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रवि ब्रदर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और खेलते हुए 26 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिषेक राय ने सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली। अलिफ और भाविक ने तीन-तीन विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी एसबी यूथ की टीम 21.4 ओवर में 101 रन पर ही ढेर हो गई। मयंक राज ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। विरोधी टीम की तरफ से गेंदबाजी में सूर्य प्रकाश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले सूर्य प्रकाश को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.