नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। अदालत के आदेश के बाद भी स्क्रैप माफिया रवि काना नोएडा पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। इस कारण नोएडा पुलिस की ओर से शुक्रवार को रवि काना की अग्रिम जमानत को निरस्त कराने के लिए अदालत में अर्जी डाली गई। जिला जज ने इस अर्जी पर रवि काना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और सुनवाई के लिए 16 मार्च की तिथि तय की। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय ने 11 फरवरी को रवि काना को अग्रिम जमानत दी थी। न्यायालय ने अग्रिम जमानत देते हुए शर्ते लगाई थी कि रवि की गिरफ्तारी की स्थिति में 35 हजार रुपये के निजी मुचलके और एक जमानती पर रिहाई की जाएगी। आरोपी किसी भी गवाह या संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं करेगा। उसे सात दिन के भीतर विवेचक के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करना होगा। बिना ट्रायल कोर्ट की अनुमति देश नहीं...