पटना, जनवरी 3 -- जनवरी में रविवार सहित अवकाश के दिनों में भी सूबे के सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। इसको लेकर मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक राज्य के सभी निबंधन कार्यालय रविवार और घोषित अवकाशों (राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) पर भी खुले रहेंगे। यह सुविधा केवल जनवरी के लिए लागू होगी। अवकाश के दिनों में सामान्य कार्य दिवसों की भांति दस्तावेजों का निबंधन किया जाएगा। विभाग के इस फैसले से कार्य दिवसों में होने वाली भीड़ कम होगी। गौरतलब है कि एमवीआर बढ़ाए जाने की संभावना को देखते हुए इन दिनों निबंधन कार्यालयों में भीड़ उमड़ रही है। इससे निबंधन के लिए दस्तावेज बढ़े हैं। साथ ही राजस्व भी बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.