आरा, मार्च 29 -- आरा। जिले के बिजली उपभोक्ताओं की सुलभता के लिए बिजली आपूर्ति प्रमंडल आरा व जगदीशपुर के सभी राजस्व संग्रहण काउंटर 30 व 31 मार्च को भी खोलने का निर्णय कंपनी मुख्यालय ने लिया है। कार्यपालक अभियंता अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मार्च माह में होली व अन्य सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के चलते काउंटर बंद रहने की स्थिति में उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान करने में असुविधा हुई। इसे लेकर कंपनी के सभी राजस्व संग्रहण काउंटर रविवार व सोमवार को भी खुले रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.