मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर। निबंधन कार्यालय इस माह रविवार और घोषित अवकाश के दिन भी खुला रहेगा। निबंधन से संबंधित सभी आवश्यक कार्य इन दिनों में होंगे। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के उप निबंधन महानिरीक्षक ने सभी जिला अवर निबंधक और अवर निबंधक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। कहा है कि राजस्व हित को देखते हुए 23 और 30 मार्च रविवार के अलावा 22 और 31 मार्च को घोषित अवकाश के दिन भी सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। जमीन रजिस्ट्री कराने से लेकर सभी कामकाज सुचारु तरीके से किया जाएगा। इसलिए उन्होंने सभी संबंधितों को आम दिनों की तरह कार्यालय में खुद और सभी कर्मियों को उपस्थित होने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.