नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 10वां नई दिल्ली मैराथन आगामी रविवार को आयोजित किया जा रहा है। सुबह 4 बजे से आयोजित होने वाली इस मैराथन में लगभग 13 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें हॉफ मैराथन 21.1 किलोमीटर जबकि फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर की होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस मैराथन के रूट से बचकर निकलें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार फुल मैराथन सुबह 4 बजे जबकि हॉफ मैराथन सुबह 6.15 बजे शुरु होगी। हाफ मैराथन का यह रूट 21.1 किलोमीटर का होगा और फुल मैराथन में भाग लेने वाले दो चक्कर लगाएंगे। जेएलएन स्टेडियम के गेट संख्या 1 से शुरु होकर भीष्म पितामाह मार्ग, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग से यू टर्न, आर्क बिशप मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, लोधी रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागन...