बरेली, फरवरी 21 -- रिठौरा। कस्बा समेत रिठौरा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित गांवों में रविवार को 4 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन पर सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक पेड़ों की टहनियों की छटाई का काम किया जाएगा। जिसके चलते सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि मौसम या परिस्थितियों के आधार पर समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...