मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार को मुंगेर का मौसम सुबह से ही बदला-बदला नजर आया। अहले सुबह तो कुहासा लगा रहा, लेकिन दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई और दोपहर के कुछ समय, जब आसमान में हल्के बादल छा गए, को छोड़कर लगभग पूरे दिन आसमान में सूरज चमकता रहा। हालांकि, धूप के बावजूद सुबह और शाम की ठंड एवं कनकनी बरकरार रही, जिससे लोगों को हल्की पश्चिमी हवा में सर्दी का एहसास होता रहा। मौसम में आए बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर हल्की पश्चिमी हवाएं चलती रहीं, जिनकी अधिकतम गति लगभग 9 किलोमीटर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.