गंगापार, नवम्बर 30 -- एसआईआर भरने और ऑनलाइन अपलोडिंग के कार्य को देखते हुए रविवार को भी मतदान बूथ खोले गये। जहां बीएलओ ने एसआईआर फॉर्म एकत्रित कर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य किया। अद्यतन तक चार नवंबर तक ही एसआईआर के फॉर्म भरे जाने थे,तिथि निकट आने और कार्य में तेजी लाने के कारण अवकाश के दिन रविवार को भी बूथ खोले गये।जहाँ बीएलओ,बीएलओ सहायक व शिक्षकों ने गणना प्रपत्र एकत्रित करके ऑनलाईन फीडिंग का कार्य किया।अधिक से अधिक प्रपत्र बूथ तक आ जाय इस निमित्त शनिवार को विद्यालयों में पीटीएम की बैठकें आयोजित की गई थी।जिसमें अपील की गई थी कि अधिक से अधिक फॉर्म बूथों तक पहुँच जाय।इस अपील और बैठक का सकारात्मक परिणाम रविवार को सामने आया जब कई ग्रामीण स्वयं प्रपत्र जमा करने बूथ तक पहुंचे।उधर बीडीओ एचपी वर्मा ब्लॉक सभागार में स्वयं फीडिंग कराने के मोर्चे पर डट...