प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। रविवार 22 फरवरी को जिले भर के बूथों पर सम्बंधित बीएलओ उपस्थित रहेंगे। एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि बूथों पर बीएलओ और राजनैतिक दलों के बीएलए उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के साथ पहले से सूची में शामिल मतदाता अपने नाम आदि में संशोधन के लिए सम्बंधित फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...