पूर्णिया, नवम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवंबर की ठंडी हवाओं ने पूर्णिया में सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। शनिवार को सुबह और शाम के समय लोगों ने अच्छी-खासी ठंड महसूस की। दिनभर उत्तर-पश्चिमी दिशा से चली ठंडी हवा ने तापमान में गिरावट ला दी। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होता रहा। शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने की संभावना है। सुबह और देर शाम के समय ठंडी हवाओं का असर और तेज हो सकता है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.