शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- रविवार को एकल अभियान के पांच दिवसीय वर्ग का समापन हो गया। इन पांच दिनों में प्रशिशुओ को अलग-अलग विषयों पर अध्ययन कराया गया।निगोही के सर्वोदय विद्यालय में हुए इस वर्ग में आचार्यो ने विद्यालय के अंदर बच्चो को सरल ढ़ंग से शिक्षा देने के टिप्स दिये। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि एकल अभियान धरातल पर छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा,संस्कार देने का कार्य कर रहा है। यह बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर रामदास,राजा भइया, आंचल उपाध्यक्ष बबली,प्रबंधक वीरपाल वर्मा,संगठन मंत्री राजकुमार, अमित कुमार,अमरजीत ज्योतिष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...