बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। विश्वविद्यालय ने शनिवार को जारी बीटेक, बीफॉर्मा, एमफॉर्मा, एमटेक, एमएससी, एमसीए, डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम, तृतीय, पांचवें व सातवें सेमेस्टर के साथ ही एलएलएम के शेड्यूल में मकर संक्रांति के दिन भी परीक्षा रख दी है। मकर संक्रांति को अवकाश पर परीक्षा लगाने का शिक्षक व छात्र नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। सभी का कहना है कि वर्तमान शेड्यूल में परीक्षा रविवार को भी कराई जा रही है। नए साल में होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में मकर संक्रांति के दिन भी परीक्षा रख दी गई है। बताया कि इससे पहले गुरुवार को विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम, बीसीए, बीबीए, बीलिब, एमलिब, बीकॉम, एमएसडब्लू, पीजीडीसीए विषम सेमेस्टर के साथ पीजी परीक्षाओं की मुख्य व बैक पेपर का शेड्यूल जारी किया था। इसमें विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विभाग ...