जामताड़ा, जून 30 -- जामताड़ा। मानसून का असर जामताड़ा जिला में दिखने लगा है। रविवार की सुबह जामताड़ा में अच्छी बारिश हुई। हालांकि 10 बजे के बाद से मौसम साफ हो गया। लोग अपने दिनचर्या के काम पर लग गए। लेकिन दोपहर बाद से फिर काले बादल मडराना शुरू कर दिया। शाम लगभग 6 बजे तेज हवा के झोंके के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। उमस भरी गर्मी से लोगों को भले ही राहत दे दी है, लेकिन इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। मानसून आने के बाद से जामताड़ा में प्रायः रोज थोड़ी-बहुत बारिश हो जा रही है। जिसके वजह से किसान धान बीज की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। कई किसानों ने तो खेत तैयार भी कर लिया है। वहीं निचले स्तर के खेतों में जल जमाव होने की वजह से जुताई के बाद भी किसान धान का बीज नहीं डाल पा रहे हैं। समय बढ़ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.