पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। चालू महीने में रविवार का दिन सबसे गर्म दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन भर पछिया हवा चलती रही जिसके कारण दोपहर में आग की तरह झुलसा"ती हुई गर्मी महसूस की गई। हालांकि सुबह की आद्रता 63 प्रतिशत रही तो शाम की आद्रता 40 प्रतिशत हो गई। अभी तीन से चार दिनों तक इसी तरह की गर्मी बरकरार रहेगी। मालूम हो कि 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और 48 घंटे पहले अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था। कैसा रहेगा सोमवार: मौसम ज्यादातर साफ और धूप वाला रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्के बादल की संभावना बनी रहेगी। गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के...