मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरसी कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लालबाबू राम ने कहा कि रविदास समाज शिक्षित, एकजुट हों, तभी शोषण, छुआछूत को मिटा सकता है। वर्तमान सरकार संविधान और आरक्षण बदलने की साजिश कर रही है, जिसे बचाने की जरूरत है। उन्होंने विधानसभा के प्रांगण में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की। इससे पहले पूर्व विधायक, पूर्व प्रमुख अनिल राम, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार दास, सुरेश राम भोला, पूर्व मुखिया सीता देवी, सच्चिदानंद सुमन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में महेंद्र राम, चंदू राम, मीनती देवी, अनीता देवी, राजकुमारी देवी, विनोद रा...