हजारीबाग, दिसम्बर 8 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। रविदास महासभा विष्णुगढ़ इकाई के प्रखंड अध्यक्ष सह जप्रवि डीलर सारूकुदर निवासी गुलाब राम के पिता दुखन रविदास का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंत्येष्टि कार्यक्रम बौधिष्ट एवं बाबा साहेब के मिशन के अनुरूप किया गया। एक माह पूर्व उनकी माता ननकी देवी का निधन हो गया था। उनके निधन पर झारखंड आंदोलनकारी चंद्रनाथ भाई पटेल, सीओ़ नित्यानंद दास, मुखिया उत्तम महतो, पंसस महेश महतो, सुरेश राम, सहदेव राम, ब्रह्मदेव राम, लक्की राम, भुवनेश्वर राम, दुलारचंद राम, दिलीप महतो, महेंद्र राम, बिनोद राम, संतोष राम, किशोर राम, विजय राम आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...