बलिया, फरवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। नगर विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। ग्राम पंचायत मझौली (बजहां) में प्राथमिक विद्यालय, ओपन जिम, तथा कन्या प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय भवन के साथ ही मां भगवती डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। एक शिक्षित युवा ही देश के विकास को गति दे सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल ग्राम पंचायत के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसी क्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने शंकरपुर-मझौली मार्ग का विधि-विधान से शिलान्यास किया। कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा एवं जनहित को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान खड़क बहादुर तिवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.