औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। संत शिरोमणि रविदास के जयंती पर भाजपा नेताओं ने वार्ड संख्या 16 स्थित संत रविदास मंदिर में जाकर गोला रोड के संत शिरोमणि रविदास समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समिति के अध्यक्ष लाला राम, उपाध्यक्ष पवन ,जगदीश राम एवं मोती राम को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास मानव धर्म को श्रेष्ठ धर्म कहते थे। मनुष्य को अपने जीवन यापन के लिए अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। वार्ड पार्षद मोतीलाल ने कहा कि गलत तरीके से धन कमाना ही गलत कार्य है। कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता। मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू कुमार, अवकाश प्राप्त शिक्षक अरुण श्रीवास्तव, नगर महामंत्री प्रहलाद कांस्यकार, शिव चौधरी, अशोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.