सहारनपुर, फरवरी 6 -- नागल थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी कोली में रविदास जयंती के दौरान हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सीओ देवबंद के आदेश पर थाना नागल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्राम बढ़ेड़ी कोली निवासी संजय पुत्र रामपाल सिंह ने बताया कि तीन फरवरी की शाम उनका बेटा आर्यन रविदास जयंती में शामिल होकर बस अड्डे पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के ही अभिषेक, हिमांशु और कार्तिक पुत्रगण अमरनाथ ने पुरानी रंजिश को लेकर आर्यन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसे लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। कुछ देर बाद पंचायतघर बढ़ेड़ी कोली के पास तीनों आरोपियों ने आर्यन को फिर पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ देवबंद के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.