देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। पंद्रहवीं शताब्दी के महान संत व कवि रविदास जी की जयंती के अवसर पर डीएल रोड से आंबेडकर युवा संघ के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।राजपुर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व पदाधिकारियों ने रविदास जयंती शोभा यात्रा का स्वागत किया। धस्माना ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धस्माना ने कहा कि संत रविदास ने आज से साढ़े छह सौ साल पहले छुआ छूत, अमीर गरीब, जात पात के खिलाफ जनता को जागृत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र सिंह, गोपाल गड़िया, आनंद सिंह पुंडीर, वीरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...