बागपत, फरवरी 2 -- दाहा। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में संत शिरोमणि रविदास मंदिर पर सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का समाज सेवी अशोक प्रजापति व महाराज रामदास ने संयुक्त दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सत्संग में दूरदराज से आए कलाकार संतदास बूढ़पुर, तुषार खेकड़ा,नरेंद्र, मनोज खंद्रावली, राहुल दास दोघट ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के भजनों का गुणगान कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर वतन सिंह, महिपाल, पूर्व सभासद रोहतास, सचिन, हरवीर आदि मौजूद रहे। नेत्र शिविर का हुआ आयोजन दाहा। भड़ल गांव में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 110 मरीजों के नेत्रों की जांच कराई गई, जबकि 16 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन हुआ। शिविर का आयोजन सहकारी गन्ना विकास समिति के तत्वाधान हुआ। गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर सतीश राणा ने शिविर में सहयोग किया। चिकित...