बागपत, फरवरी 1 -- बागपत। शहर के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन कार्यक्रम किया गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास भारत के महान संतों में गिनती होती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवादी भेद भेदभाव को खत्म करने और समाज के सुधार में समाज कल्याण में समर्पित कर दिया। समाजवादी पार्टी बागपत के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर रविवार को संत गुरु रविदास और संत नरहरि दास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, नगेंद्र सिंह, राहुल यादव, रवि बैसला आदि मौजूद रहे। टटीरी और पाली में निकाली गई शोभायात्रा संत रव...