मुरादाबाद, फरवरी 1 -- शरीफ नगर में रविवार को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में झांकी का आयोजन किया गया। झांकी का शुभारंभ झंडा चौक से हुआ, झांकी का उद्घाटन मास्टर शेर सिंह ने फीता काट कर किया। झांकी झंडा चौक से आरंभ होकर प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंची, उसके पश्चात मोहल्ला पूर्व से होती हुई चंद्र बोस गहलोत के चौक पर पहुंची तथा चंद्र बोस गहलोत चौक से होकर बस अड्डे से निकलती हुई झांकी का समापन झंडा चौक पर हुआ। झांकी में मुख्य रूप से शंकर पार्वती और रविदास जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर सेवाराम, ऋषि पाल सिंह, महिपाल सिंह, रोहित, प्रशांत, छबील, डॉक्टर विक्रांत सिंह, विकास, राजपाल सिंह और रोहताश सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...