गाजीपुर, फरवरी 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले भर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों, कस्बों और गांवों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा में ढोल-नगाड़ों, झांकियों और भक्ति गीतों के बीच गुरु रविदास के संदेशों का प्रसार किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पूजा-अर्चना और सत्संग का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा के दौरान "सत रविदास की जय" और "मान चंगा तो कठौती में गंगा" जैसे जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्हों...