गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- मुरादनगर। नगर की जीतपुर कॉलोनी रविदास मंदिर में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, एकता व कर्मठता का संदेश दिया था। इस दौरान भजन ,कीर्तन, सत्संग का भी आयेाजन किया गया। इस मौके पर मोहित त्यागी, अवनीश प्रधान, सुशील प्रजापति, हरित खटीक, शुभम त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संत रविदास की जयंती मनाई। इस मौके पर सोनिया त्यागी,उषा चौधरी, दमयंती सिंह,राजू फोगाट,ममता उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...