भभुआ, फरवरी 11 -- सुरक्षा और यातायात को लेकर जुलूस के साथ चल रहे थे पुलिसकर्मी जुलूस में शामिल भीड़ की सुरक्षा को लेकर प्रभावित रही बिजली आपूर्ति (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर में बुधवार की शाम में जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवाओं की तादाद ज्यादा दिखी। गाजा-बाजा के धुन पर निकाले गए जुलूस में शामिल युवा गीत की धुन पर थिरक रहे थे। बीच-बीच में जयकारा लगने के साथ नीले रंग के अबीर-गुलाल भी उड़ाए जा रहे थे, जिससे सड़कें भी रंगीन दिख रही थीं। इसके पहले पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने कहा कि भगवान रविदास आडंबर और अंधविश्वास के खिलाफ थे। इसे अपनाने से गरीबी बढ़ती है और बीमार मरीज का झाड़फूंक कराने में जान चली जाती है। इसलिए हमें अंधविश्वास के बजाय शिक्षा पर ध्यान ...