मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- जानसठ तहसील क्षेत्र के ग्राम भलेडी, सालारपुर, मेहलकी बसायच और भलवा आदि गांवों में संत रविदास जयंती धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ग्रामीणों ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए गुरु रविदास के संदेशों को याद किया और बैंड-बाजे के साथ भव्य झांकियां निकालीं। वही दूसरी ओर, थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला कबीर में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस ने बिना अनुमति के निकाली जा रही शोभायात्रा को रोक दिया। गांव के ही कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बिना अनुमति यात्रा निकालने से गांव में आपसी विवाद और शांति भंग होने की आशंका है। शिकायत मिलते ही कोतवाली प्रभारी योगेंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब यात्रा आयोजकों से प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.