वाराणसी, जनवरी 28 -- फोटो 28 AK 04 : संत रविदास महोत्सव के विषय में बुधवार को भेलूपुर स्थित होटल डायमंड में पत्रकारों को जानकारी देते आयोजक मंडल के सदस्य अंकिता खत्री, अजय गुप्ता, डॉ.सोमा घोष और शुभंकर डे। नगवां स्थित संत रविदास पार्क में कार्यक्रम का आयोजन 30 और 31 को बहेगी गायन, वादन और नृत्य की धारा वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संत रविदास जयंती पर काशी में दो दिवसीय सांस्कृतिक अनुष्ठान होगा। 30 एवं 31 जनवरी को नगवां स्थित संत रविदास पार्क में गायन, वादन और नृत्य की धारा 13-13 घंटे प्रवाहित होगी। इन 26 घंटों में होने वाली 20 प्रस्तुतियों में 50 से अधिक कलाकार प्रस्तुतयां देंगे। यह जानकारी उपशास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ.सोमा घोष, कार्यक्रम संयोजक शुभंकर डे, आयोजन समिति के सदस्य अजय गुप्ता एवं अंकिता खत्री ने पत्रकारों को दी। भेलूपुर स्थित ह...