मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष के लिए रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार एडवोकेट को समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा धर्मपाल सिंह पूर्व प्रबंधक प्रथमा बैंक को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता बलवंत सिंह एवं संचालन पारितोष भारती एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर दिद्दन सिंह, रामचंद्र सिंह, राजकुमार, विजयपाल सिंह, भगवान सिंह, संजय कुमार, दौलत सिंह आदि उपस्थित रहे। फोटो कांठ 1, समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित करते समाज के लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...