हरिद्वार, फरवरी 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वी जयंती पर सांसद त्रिवेंद्र रावत ने विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल के साथ कनखल के रविदास मंदिर में सभी लोगों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने संत रविदास की जीवन यात्रा और समाज के प्रति उनके विचारों को आगे ले जाने का संकल्प लिया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास के विचारों से देश में कई कुरीतियों का अंत हुआ। इसके साथ ही पूरा देश एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर रविदास मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम मूर्ति धीर सिंह,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, पार्षद भूपेंद्र कुमार, लक्ष्मण कटारिया, भवर सिंह, रुपेश, विवेक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.