सहरसा, फरवरी 2 -- सलखुआ, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के गोरियारी गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर गाजे - बाजे के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला - पुरुष शामिल हुए। इस दौरान संत रविदास के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा में संत रविदास, ऋषि मुनि, भगवान बुद्ध, हनुमान सहित अन्य देवताओं के वेश में सजे बच्चे की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा गोरियारी गांव से निकलकर मुख्य मार्ग होते विभिन्न टोले-मोहल्लों होकर ढोल नगाड़ों के बीच गुजरी और पुनः मंदिर परिसर पहुँची। शोभायात्रा में संत रविदास के जयघोष करते उनके जीवनी और विचारों पर लोगों को चलने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...