मथुरा, दिसम्बर 15 -- मथुरा। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में मथुरा से पूर्व मंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष को सदस्य मनोनीत किये जाने को लेकर भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसको महानगर के लिये एक उपलब्धि माना जा रहा है। व्यापारी वर्ग और पार्टी जन में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रविकांत गर्ग को राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया जाना उनके संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा तथा समाज-व्यापार के हित में किए गए निरंतर प्रयासों की स्वाभाविक मान्यता है। रविकांत गर्ग वर्ष 1991 में कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। शासन और संगठन के व्यापक अनुभव से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद को मजबूती मिलेगी, वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल पार्...