गंगापार, जून 12 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के तिसेन तुलापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार शुक्ल को भाजपा मांडा मंडल का मंत्री नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है। जानकारी भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता ने दी कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देश पर तिसेन तुलापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार शुक्ला को भाजपा मांडा मंडल का मंत्री नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर भाजपा के तमाम स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...