फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद। पाली स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने आरपीसीए पाली को 47 रन से हराया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने टीम ने 37.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। अंशुल खटाना ने 30 और आतिफ खान ने 47 रन बनाए। आरपीसीए पाली की ओर से अभिनव पांडे और जश्न ने तीन-तीन व कृष्णा राजपूत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीसीए पाली की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। दक्ष भड़ाना ने 16 और प्रीत कुमार ने 15 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से मयंक नायक ओर विपिन शर्मा ने तीन-तीन, आशीष गिरी, प्रीत और कवीश ने एक-एक विकेट हासिल किया। विपिन शर्मा को मैन ऑफ द मैच और अभिनव पांडेय फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...