नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 10 ओवर में महज 30 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाया। जडेजा ने विकेटकीपर टॉम लैथम (30 गेंदों में 14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जडेजा ने एक शिकार करते ही जैक्स कैलिस का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में टूर्नामेंट में 15 मैचों में 21 विकेट हो गए हैं। जडेजा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज पेसर ग्लेन मैक्ग्राथ और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में 21-21 शिकार किए। वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ ऑलरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.