नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारतीय टीम ने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम 2002 और फिर 2013 में चैंपियन बनी थी। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 6 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया। उनके बाउंड्री लगाते ही विराट कोहली अपनी सीट से उछल गए और गंभीर को गले लगा लिया। वहीं अर्शदीप और हर्षित राणा ने दौड़कर राहुल और जडेजा को गले लगाया। रविंद्र जडेजा ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने जीतने के बाद स्टैंड की तरफ फ्लाइंग किस भी दिया। इसके बाद हर्षित राणा और अर्शदीप के साथ अन्य खिलाड़ी मैदान के अंदर पहुंचे। उन्होंने जडेजा और राहुल के साथ मिलकर जीत का जश्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.