अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- धौलछीना। भैंसियाछाना ब्लॉक के धौलछीना स्थित ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर रविंद्र चम्याल को अध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों ने प्रधानों की समस्याओं के निदान को संघर्ष करने का संकल्प लिया। शनिवार को हुई बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। डुगरलेख के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह चम्याल को संगठन का नया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। हरीश सिंह नेगी को जिला प्रतिनिधि बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.