लोहरदगा, मई 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में गुरुवार को रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सबसे पहले प्राचार्य एसके झा और सभी शिक्षकों के द्वारा रविंद्र नाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। इसके बाद छात्रों के द्वारा उनके द्वारा लिखे गए गीत और कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य एसके झा ने कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर महान कवि, नाटककार और गीतकार थे। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा दी गई गुरुदेव की उपाधि को सार्थक बना दिया। संत-स्वभाव के कवि रवींद्र नाथ टैगोर निरंकुश शिक्षा के समर्थक थे। उनका मानना था कि छात्रों के ऊपर शिक्षा की अवधि में किसी तरह का अंकुश नहीं होना चाहिए। उन्हें स्वच्छंद वातावरण में स्वतंत्र होकर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान करना चाहिए। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.